{"_id":"5eea6c939b93393f3c3b2ea3","slug":"all-purpose-boil-by-chinese-action-burnt-effigy-of-president-xi-jinping-burning-chinese-goods","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीन की हरकत से चौतरफा उबाल, फूंका राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला, चीनी सामान जलाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन की हरकत से चौतरफा उबाल, फूंका राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला, चीनी सामान जलाए
Thu, 18 Jun 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन-भारत के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लद्दाख की गलवन घाटी में चीनी सैनिकों की हिंसक वारदात में कर्नल समेत 20 जवानों के शहीद होने पर चौतरफा उबाल है। चीन की हरकत से हर कोई गुस्से में है।
बुधवार को जिले के विभिन्न संगठनों के लोग चीन के खिलाफ सड़क पर उतर आए। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन व आक्रोश के बीच लोगों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका और चीनी सामान जलाए। गम व गुस्से के बीच लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि चीन की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
विज्ञापन
बुधवार को जिले के विभिन्न संगठनों के लोग चीन के खिलाफ सड़क पर उतर आए। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन व आक्रोश के बीच लोगों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका और चीनी सामान जलाए। गम व गुस्से के बीच लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि चीन की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
जन सामर्थ्य युवा संगठन के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सदर बाजार पहुंचे। यहां चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर कर विरोध में जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित युवाओं ने कहा कि पीठ में छूरा घोंपने का काम चीन पहले भी करता आया है। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
20 जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। इसकी कीमत चीन को चुकानी पड़ेगी। 20 जवानों की शहादत के बदले 500 चीनी सैनिकों मौत की नींद सुलाया जाए। इस अवसर पर धीरज यादव, आकाश सिंह, अजय मिश्रा, संजय पांडेय, सुभग बनरवाल, राहुल, आशुतोष आदि मौजूद रहे। शहर के गोपाल मंदिर में मानव कल्याण सेवा संस्थान परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
पदाधिकारियों ने बार्डर पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान चीन की घोर निंदा की। संरक्षक दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने कहा कि चीन ने कायराना हरकत की है। इस अवसर पर महेंद्रनाथ, ओमप्रकाश, केपी सिंह ने भी आक्रोश जताया। कचहरी परिसर मेें अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। चीन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, महामंत्री जेपी मिश्रा, रुलर्स बार के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा, योगेश सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, प्रशांत दूबे, विनय सिंह, टिंकू सिंह, अतुल सिंह, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।