फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   All day long electricity, people suffering in heat

दिनभर गुल रही बिजली, गर्मी में तड़पे लोग

Thu, 14 Jul 2022 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
All day long electricity, people suffering in heat
मंगलवार को दहिलामऊ बिजली उपकेंद्र का फुंका इनकमिंग केबिल बुधवार को भी दुरुस्त नहीं हो पाया। मंगलवार रात में सिर्फ तीन घंटे बिजली आपूर्ति होने से परेशान शहरियों को बुधवार को भी राहत नहीं मिली। दूसरे फीडर की खामी की वजह से दिनभर बिजली गुल रही। बिजली न रहने से भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

दहिलामऊ उपकेंद्र से आधे शहर को बिजली की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की शाम इनकमिंग केबिल फुंकने के कारण उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इससे आधे शहर में बिजली संकट से खड़ा हो गया। रात नौ बजे काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की गई। मगर फीडर में खामी की वजह से आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही थी। ऐसे में रात सिर्फ तीन घंटे की ही आपूर्ति हो पाई।
विज्ञापन

रातभर उमसभरी गर्मी से शहरी बेहाल रहे। भोर में पांच बजे बिजली आई, मगर फिर सुबह नौ बजे फीडर में फुंकने से आपूर्ति ठप हो गई। कटरा फीडर, सगरा फीडर, जिला अस्पताल फीडर और कचहरी फीडर फुंक गए। इस वजह से उपकेंद्र की आपूर्ति ठप करनी पड़ी। जेई ओपी गुप्ता व बाबागंज एसडीओ अजीत यादव उपकेंद्र पहुंचे। आनन-फानन में टेक्नीशियन की टीम को सूचना दी। दस बजे के बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर फीडर ठीक करने में बिजली विभाग के कर्मचारी जुटे रहे। प्रचंड गर्मी में बत्ती गुल होने से शहरी बेहाल हो उठे। लोगों के घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए। दोपहर में धूप तल्ख हुई तो घर में तपिश से लोगों का बुरा हाल रहा। न घर में सुकून था और न ही बाहर। घरों से निकलकर लोगों ने पार्कों की शरण ली। सबसे ज्यादा बुरा हाल अस्पतालों में मरीजों का रहा। मेडिकल कॉलेज व जिला महिला अस्पताल में मरीज गर्मी से तड़प उठे।

परिजन हाथ से पंखा झालते रहे। इसके बाद भी मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही थी। दोपहर दो बजे फीडर दुरुस्त हुआ, मगर लाइनें ट्रिप कर रही थीं। इससे बिजली की आवाजाही लगी रही। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति पूरी तरह से बहाल हुई। एसडीओ अजीत यादव ने बताया कि केबिल फुंकने के बाद फीडर में खामी आ गई थी, जिसे दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed