फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Akhilesh is coming to inspect the ground after completing his homework

प्रतापगढ़ : पिछड़े वर्ग में पैठ बनाने की रणनीति में जुटी सपा, आज अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Wed, 04 Oct 2023 12:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 04 Oct 2023 12:13 PM IST
सार

राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित सपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में अखिलेश यादव बुधवार को सायं चार बजे आएंगे। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। वह बृहस्पतिवार की सुबह कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के साथ ही नेताओं के घर भी जाएंगे।

विज्ञापन
Akhilesh is coming to inspect the ground after completing his homework
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा के लिए प्रतापगढ़ लोकसभा सीट महत्वपूर्ण है। यहां पिछड़ा व अन्य वर्ग के मतदाताओं की संख्या अधिक है। बावजूद इसके पिछले तीन चुनावों में सपा मात खा रही है। ऐसे में पहले संगठन के कील-कांटे दुरुस्त करना, फिर पिछड़ा वर्ग में पैठ बनना जरूरी है। इसलिए चार-पांच अक्तूबर को प्रशिक्षण शिविर में अखिलेश की मौजूदगी अहम मानी जा रही है। वह सभी सात विधान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

विज्ञापन


जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के समर्थन से वर्ष 2004 में सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने प्रतापगढ़ व कौशाम्बी से शैलेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद तीन चुनावों में पार्टी को निराशा हाथ लगी। हालांकि, इन चुनावों में राजा भैया साथ थे। वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव सपा ने बसपा से गठबंधन कर लड़ा। प्रतापगढ़ की सीट बसपा के खाते में चली गई।

विज्ञापन

विधान सभा में भी घटी सीटें

विधानसभा चुनाव 2012 में सपा को सदर, रानीगंज, पट्टी व विश्नाथगंज विधानसभा सीट पर जीत मिली थी। 2017 के चुनाव में सपा ने चारों सीट गंवा दी। वर्ष 2022 के चुनाव में रानीगंज व पट्टी विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी जीते।

दोपहर में शिवपाल, शाम को आएंगे अखिलेश

राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित सपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में अखिलेश यादव बुधवार को सायं चार बजे आएंगे। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। वह बृहस्पतिवार की सुबह कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के साथ ही नेताओं के घर भी जाएंगे। वहीं सपा नेता शिवपाल यादव बुधवार दोपहर शिविर में पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को वह सुलतानपुर के लिए रवाना होंगे।

बरसात के पानी को निकालने की होती रही जद्दाेजहद

जीआईसी स्थित कार्यक्रम स्थल पर बरसात के चलते पानी भरा है। जिसे निकालने के लिए जद्दोजहद होती रही। कच्ची नाली का निर्माण कराया जाता रहा। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, विधायक राम सिंह पटेल, मुनीर अहमद, पूर्व एमएलसी एसपी पटेल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, मनीष पाल, वकार अहमद, इरफान, वासिक खान, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed