फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ajay elected

जिला योजना की बैठक में सभासदों की अगुवाई करेंगे विनय

Wed, 28 Mar 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 28 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
 जिला योजना की बैठक में नगरीय निकायों का प्रतिनिधित्व करने के लिए सदस्य का बुधवार चुनाव हुआ। जिसमे नगर पालिका करनपुर वार्ड के सभासद विनय सिंह भोला ने 74 मतों से जीत हासिल की। विरोधी प्रत्याशी साजिद अली को 19 मत मिले। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन


जिला योजना के लिए नगरीय निकाय का सदस्य का चुनाव बुधवार को नगर पालिका परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सहायक निर्वाचन अधिकारी/ उपजिलाधिकारी पट्टी के देखरेख में प्रारंभ हुआ। चुनाव मैदान में नगर पालिका के करनपुर वार्ड के सभासद विनय सिंह भोला और सिटी नगर पंचायत से सभासद साजिद अली के बीच मुकाबला था। हालांकि शुरुआत ही से एकतरफा मुकाबले की चर्चा थी।
विज्ञापन


कुल 124 मतदाताओं में से 114 सभासद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। परिणाम आया तो विनय सिंह भोला को 93 मत व साजिद अली को 19 मत मिला। विनय सिंह ने 74 मतों से प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को शिकस्त दी। जीत के बाद सभासदों ने जश्र मनाया। सहायक निर्वाचन अधिकारी जेपी मिश्रा ने विनय को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान अंतू, कोहड़ौर समेत नगर कोतवाली की पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed