फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   agitation to permanent to electric contract staff

संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए गरजे बिजलीकर्मी

Wed, 13 Nov 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
agitation to permanent to electric contract staff
सदर बाजार में आयोजित उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के सम्मेलन में जुटे कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए गरजे बिजलीकर्मी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के 48वें द्विवार्षिक राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन बिजली कर्मियों ने पीएफ घोटाले की जांच तेज करने और संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने को लेकर हुंकार भरी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सदरुद्दीन राना व मुख्य महामंत्री महेंद्र राय के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से आए मजदूर नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

इस मौके पर सम्मेलन के संयोजक हेमंत नंदन ओझा ने मजदूर संगठन को मजबूत करने, मजदूरों के हक की लड़ाई लडने और प्रदेश के हर उपकेंद्र पर जाकर मजदूरों और कर्मचारियों को विश्वास में लेकर संगठन से जोडने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश का 40 प्रतिशत मजदूर संगठन से नहीं जुड़ पाए हैं। उन्हें जोडने की आवश्यकता है। जो मजदूर ड्यूटी के दौरान विकलांग होकर असहाय हो गए हैं, उनके लिए भी लड़ाई लड़ी जाए। वक्ताओं ने सम्मेलन के माध्यम से पीएफ घोटाले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पेंशन बहाली और संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांगों को प्रमुखता के साथ रखा। सम्मेलन को सतीश श्रीवास्तव, रामनाथ यादव, जयनंदन मिश्रा, रामसूरत, जितेंद्र सिंह सोलंकी, लक्ष्मीनारायण पटेल आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed