फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Agency expressed inability to provide Rail Neer brand water due to increase in consumption

Pratapgarh News: खपत बढ़ने से रेल नीर ब्रांड पानी देने में एजेंसी ने जताई असमर्थता

Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Agency expressed inability to provide Rail Neer brand water due to increase in consumption
गर्मी की वजह से ट्रेनों में रेल नीर की खपत बढ़ गई। वेंडर रेल नीर पानी नहीं मुहैया करा पा रहे हैं। एजेंसी ने भी पानी की आपूर्ति करने में असमर्थता जताई है। रेलवे ने 2024 तक अन्य ब्रांड के पानी को बेचने की छूट दे दी है।
विज्ञापन

रेलवे ने स्टेशन के साथ ही ट्रेनों के अधिकृत वेंडरों को रेल नीर पानी का विक्रय करने की अनुमति दे रखी है। गर्मी की वजह से रेल नीर पानी की आपूर्ति एजेंसी नहीं कर पा रही है। अबतक वेंडर चोरी छिपे दूसरे ब्रांड के पानी का विक्रय करते थे।
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद अफसरों ने इसका संज्ञान लेते हुए आनन फानन में अन्य ब्रांड के पानी के विक्रय के लिए रेलवे बोर्ड ने अधिकृत आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमआई नीरज सोमवंशी ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से आए आदेश में कहा गया है कि रेल नीर पानी की आपूर्ति एजेंसी नहीं कर पा रही है। ऐसे में वर्ष 2026 तक मानिया, किंगरायल, हेल्थप्लस और जोगियाल ब्रांड का पानी वेंडर बेच सकेंगे। इससे यात्रियों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इन ब्रांड के पानी को सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजा गया था। जांच में सैंपल पास हो गया है। पानी में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया, रेल नीर पानी विक्रय करने के लिए रेलवे ने आदेश दे रखा था। मगर रेल नीर पानी की आपूर्ति कंपनी नहीं कर पा रही है। इसके लिए कंपनी ने आपूर्ति न कर पाने की सूचना दे रखी है। सो चार अन्य ब्रांड के पानी को ट्रेनों के साथ स्टेशनों पर बेचने का निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रति बोतल 15 रुपये में विक्रय करने के लिए वेंडर को कहा गया है। इससे ज्यादा लेने पर यदि शिकायत आई तो वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed