फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After woman's death, family members blocked Mandhata road

Pratapgarh News: महिला की मौत के बाद परिजनों ने मानधाता मार्ग किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
After woman's death, family members blocked Mandhata road
नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। चिकित्सकों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। एसडीएम सदर उदयभान सिंह, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे तोरई गांव निवासी राजबहादुर की पत्नी रिंकी देवी (32) की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिक रक्तस्राव के कारण उसका ब्लड प्रेशर कम हो रहा था। शाम करीब पांच बजे महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुन ग्रामीण अस्पताल में एकत्र हो गए।
विज्ञापन

चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे। ग्रामीणों के हंगामा करने पर चिकित्सक अस्पताल बंद कर भाग निकले। सूचना पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद घर आए शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को घर के पास मानधाता मार्ग पर रख कार्रवाई की मांग करने लगे। एसडीएम और सीओ साथ क्षेत्रीय विधायक जीत लाल पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव पहुंचे। परिजनों ने 50 लाख रुपये, दो बीघे जमीन और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की। एसडीएम ने शासन को प्रस्ताव भेज कर स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed