फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After the collision of the dumper, two died after the DJ overturned

डंपर की टक्कर के बाद डीजे पलटने से दो की मौत

Tue, 08 Jun 2021 06:07 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Jun 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
After the collision of the dumper, two died after the DJ overturned
accident - फोटो : graphic

पट्टी। स्थानीय कोतवाली के चांदा मार्ग पर डीजे वाहन पंचर होने पर स्टेपनी बदलने के दौरान खड़े डीजे में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दिया। जिसके नीचे दबले से बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। काफी देर बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से डीजे वाहन को उठाया। जिसके बाद उसके नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका। शवों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

 


कंधई थाना क्षेत्र के पंडरी मुस्कर्ता निवासी मुकेश कुमार डीजे संचालक है। वह सोमवार को एक बारात में शामिल होने के लिए डीजे वाहन संग अपने आदमियों को लेकर गया था। वहां से देर रात वह वाहन संग अपने आदमियों को लेकर घर लौट रहा था। पट्टी-चांदा मार्ग पर वनपुरवा नहर के करीब डीजे का पहिया पंचर हो गया। वाहन किनारे लगाकर लोग नीचे उतर गए। चालक स्टेपनी बदलने लगा। डीजे के साथ मौजूद लोग सड़क पर आकर बैठै गए। अचानक चांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने डीजे में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे डीजे वाहन पलट गया। सड़क किनारे बैठे लोग वाहन के नीचे दब गए। वहां मौजूद लोगों के शोरशराबे पर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन वे लोग डीजे हटाने में असमर्थ रहे। कुछ देर बाद सूचना मिनने पर कंधई पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची।

विज्ञापन


 

पुलिस ने जेसीबी लगाकर डीजे वाहन को उठाया। तब जाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका। घटनास्थल पर ही तुलसीराम (65) व अनुराग (14) निवासीगण सर्वजीतपुर की मौत हो चुकी थी। जबकि हादसे में राज (10) निवासी पंडरी मुस्तर्का, संजय कुमार (36) निवासी आनापुर, प्रशांत (22) निवासी सरायदुर्गादास, हरिकेश (45) निवासी बनीतेरहमील घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तुलसीराम के बेटे विजय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए डंपर को अपने कब्जे में लेकर थाने भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

दो शवों के बीच घुटती रही राज की सांसें, खुद को जिंदा देख आंखों से बहने लगे आंसू

डंपर की टक्कर लगने के बाद डीजे वाहन पलट गया। सड़क किनारे बैठे लोगों के ऊपर डीजे गिर गया। डीजे के नीचे दबने से मौत के आगोश में समाए तुलसीराम और अनुराग के शवों के बीच राज फंसा था। दोनों की सांसें थम चुकी थी। उनके बीच फंसे राज की सांस भी घुटने लगी। अगल-बगल खून बह रहा था। जिससे राज का कपड़ा भी भीग गया था। हादसे के एक घंटे बाद जाकर जेसीबी से डीजे वाहन हटाया गया। तब दोनों का क्षत विक्षत शव निकाला जा सका। उन दोनों को मृत देख राज की आंखों से आंसू बहने लगे। वह दूसरों से लिपटकर रोने लगा। उसे हैरत हो रही थी कि आखिर वह कैसे जिंदा बच गया।

 

 

पुलिस ने मामूली रूप से घायल राज को भी उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा। खबर मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसे जिंदा देख परिवार के लोगों ने उसे गले से लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed