फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After talking to her husband on phone, woman hanged herself in her parents' house, died

Pratapgarh News: फोन पर पति से बात करने के बाद महिला ने लगा ली फांसी, मौत

Fri, 05 Jan 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 05 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
After talking to her husband on phone, woman hanged herself in her parents' house, died
नगर पंचायत के गौस नगर नई बस्ती में अपने शौहर से बात करने के बाद महिला ने अपने मायके में ही फांसी लगाकर जान दे दी। उसका आठ माह का बेटा रोने लगा तो घर पहुंचे भाई ने उसे फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे। घर वाले रोते-बिलखते रहे। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी सगीर की बेटी सना बानो (22) की शादी दो वर्ष पूर्व सहारनपुर के साहिल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसने बेटे को जन्म दिया। बेटा अभी आठ माह का ही है। एक माह पूर्व सना अपने मायके आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम सना घर में अकेले थी। वह फोन पर अपने शौहर साहिल से बात कर रही थी। फोन कट होने के बाद वह कमरे में गई थी। उसने और पंखे के हुक के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने ऐसा क्यों किया, कब किया, पता नहीं चला क्योंकि घर में कोई सदस्य नहीं था।
घटना के कुछ देर बाद सना का छोटा भाई आकिब घर पहुुंचा। बहन को पंखे के हुक से लटकता देख वह शोर मचाने लगा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए घर वालों से पूछताछ की और शव को नीचे उतारा। मृतका के दो भाई आकिब और साकिब हैं। बड़ा भाई साकिब सऊदी अरब में रहता है।

सना की मौत से मां सलमा बानो, पिता सगीर समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर हाल खराब रहा। सना ने फांसी क्यों लगाई, इसकी वजह घर वाले नहीं बता पाए। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया विवाहिता ने फांसी किस वजह से लगाई। इसकी छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed