फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After seven hours the family agreed, the incident happened in Badanpur.

Pratapgarh News: सड़क हादसे में सुरक्षाकर्मी की मौत, इलाज में लापरवाही पर तीन जेआर सस्पेंड

Fri, 27 Sep 2024 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 Sep 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
After seven hours the family agreed, the incident happened in Badanpur.
कोतवाली देहात के बड़नपुर में बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जल जीवन मिशन के सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान लापरवाही को लेकर हंगामा किया। रात में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बृहस्पतिवार को प्राचार्य ने तीन जूनियर रेजिडेंट को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

रानीगंज के रामगढ़ निवासी रविशंकर तिवारी (48) जल जीवन मिशन योजना की एजेंसी में सुरक्षाकर्मियों के सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार देर रात वह कंपनी में काम करने वाले शमशेरगंज निवासी गार्ड जगन्नाथ के साथ कार्यस्थल पर लगे सुरक्षाकर्मियों को देखने निकले थे। बड़नपुर के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने रविशंकर की हालत गंभीर देख प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) रेफर कर दिया। इस बीच इमरजेंसी पहुंचे एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुद को जूनियर चिकित्सक बताकर रविशंकर का उपचार किया। अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सचिन से बात भी कराई। परिजनों का आरोप है कि रात में हालत बिगड़ने पर ऑन काल सर्जन व डॉ. सचिन को बुलाते रहे लेकिन वह आए नहीं। रात करीब 3.25 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। सुरक्षाकर्मियों से तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिलने पर सीएमएस पहुंचे। उनके सामने परिजन जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। अस्पताल चौकी की पुलिस परिजनों को समझाती रही। करीब साढ़े दस बजे परिजन शांत हुए। नगर कोतवाल अर्जुन यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
छोटी बेटी की शादी का सपना रह गया अधूरा : मृतक रवि शंकर के तीन बेटी व एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी की शादी के लिए रिश्ते की तलाश में थे। बेटा अभी बीए की पढ़ाई कर रहा है।



इनसेट

डॉ. सचिन को बुलाने की जिद करते रहे परिजन
रविशंकर की मौत से आक्रोशित परिजन इमरजेंसी में सीएमएस शैलेंद्र कुशवाहा से बार-बार डॉ. सचिन को बुलाने की जिद करते रहे। कई बार प्राचार्य को भी लोगों ने फोन लगाया, मगर काल रिसीव नहीं हुई। लोगों में चिकित्सक सचिन के रवैये पर गुस्सा था। उनका कहना था कि इलाज के रोकने के बाद भी वह नहीं आए।



इनसेट


तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
प्रतापगढ़। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने डॉ. शोभनाथ, डॉ. मनोज खत्री और डाॅ. एसके पांडेय की तीन सदस्यी जांच टीम गठित की है। कर जांच करने का आदेश दिया। इमरजेंसी में तैनात डाॅ. सचिन मौर्य, डाॅ. संजय और डाॅ. नीरज को निलंबित करते हुए जांच पूरी होने तक सेवा देने से रोक दिया गया है। उधर, हंगामे की सूचना पर रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा पहुंचे। सीएमएस से मिलकर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article