{"_id":"64931d1cbb9e4b4968064864","slug":"after-adg-now-appeals-to-the-chief-minister-for-action-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-635-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एडीजी के बाद अब मुख्यमंत्री से लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एडीजी के बाद अब मुख्यमंत्री से लगाई कार्रवाई की गुहार
Wed, 21 Jun 2023 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय बाजार की रहने वाली शशी पांडेय ने अपर पुलिस महानिदेशक के यहां पिता की हत्या के मामले में जेठवारा थानाध्यक्ष की मिलीभगत की शिकायत के बाद अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
शशि का आरोप है कि उसकी बड़ी बहन रेखा व बहनोई ओम प्रकाश ने अपने बेटों संग मिलकर उसके पिता से वसीयतनामा लिखवाकर उनकी हत्या कर दी। शिकायत के बाद भी थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही कार्रवाई के बजाय उसे ही डांटते रहे। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे। कुछ दिनों पहले उसने एडीजी से भी मामले की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अब उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष समेत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।