फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After a week, patients increased again, 45 corona infected with four youths of the city

सप्ताह भर बाद फिर बढ़े मरीज, शहर के चार युवकों समेत 45 कोरोना संक्रमित

Thu, 15 Oct 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
After a week, patients increased again, 45 corona infected with four youths of the city
After a week, patients increased again, 45 corona infected with four youths of the city
शहर के चार युवकों समेत जिले में बुधवार को 24 घंटे के भीतर 45 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4081 हो गई है। अबतक 42 लोगों की जान भी जा चुकी है। हालाकि सप्ताह भर के राहत के बाद बुधवार को अचानक 45 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में कोरोना की जांच में शहर के चार युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं लालगंज में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। पट्टी इलाके में दो तो रानीगंज का एक युवक समेत कुल 45 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालाकि तीन दिनों के राहत के बाद एकाएक 24 घंटे के भीतर 45 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

बीते सप्ताह भर के 20 से 30 मरीज सामने आ रहे थे। मगर बुधवार को एकाएक 45 मरीज सामने आने से साफ जाहिर हो रहा है कि लोगों की लापरवाही फिर से कहीं कोरोना संक्रमित मरीजों को न बढ़ा दे। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज कम मिलने हुए तो लोग मास्क लगाना भूल गए। समाजिक दूरी का पालन करना बंद कर दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मॉस्क और समाजिक दूरी ही महामारी पर काबू पा सकता है। वहीं मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों के परिवार के लोगों का भी कोरोना की जांच कराई गई। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4081 हो गई है। अबतक 42 लोगों की जान जा चुकी है। 3721 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 10 लोगों का एलटू अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं 10 लोग एसआरएन में भर्ती है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि लोग अभी भी नहीं मान रहे हैं। जिसके चलते केस बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed