फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After a dispute with his wife on the phone, the husband lost his temper, shot himself

Pratapgarh : पत्नी से फोन पर विवाद के बाद पति ने खोया आपा, खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 03 Jun 2023 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 09:26 PM IST
सार

लीलापुर थाना क्षेत्र के बड़ा का पुरवा निवासी मनोज तिवारी (40) इलेक्ट्रीशियन का काम कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। सप्ताह भर पहले पति से विवाद के बाद पत्नी पूनम तिवारी बेटे करन व बेटी अंजली को साथ लेकर घर चली गई थी।

विज्ञापन
After a dispute with his wife on the phone, the husband lost his temper, shot himself
Pratapgarh : मनोज तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर कोतवाली के टेऊंगा कॉलोनी में शनिवार को पत्नी से मोबाइल पर बात करने के दौरान विवाद के पश्चात पति ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में छत पर जाकर खुद को गोली से उड़ा लिया। मामला संज्ञान में आने के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी घटना के बारे में छानबीन की।

विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के बड़ा का पुरवा निवासी मनोज तिवारी (40) इलेक्ट्रीशियन का काम कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। सप्ताह भर पहले पति से विवाद के बाद पत्नी पूनम तिवारी बेटे करन व बेटी अंजली को साथ लेकर घर चली गई थी।

विज्ञापन

शनिवार दोपहर मनोज मोबाइल पर पत्नी से बात कर रहा था। कमरे में बातचीत की आवाज बाहर तक आ रही थी। पड़ोस में रहने वाले लोगों के अनुसार मनोज ने बातचीत के दौरान यहां तक कहा कि वह खुद को गोली लेगा। मोबाइल रखने के बाद वह कॉलोनी के छत पर गया। वहां तमंचे से खुद को गोली से उड़ा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बगल रहने वाली एक महिला छत पर कपड़ा उतारने गई तो खून से लथपथ मनोज का शव देख दंग रह गई। उसने मनोज के भाई राजेश को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पत्नी पूनम भी रोती बिलखती पहुंची। मृतक के भाई राजेश के अनुसार बड़ा भाई राकेश नोएडा में रहता है। जबकि वह अपने बड़े भाई मनोज के साथ रिश्तेदार के साथ टेऊंगा कॉलोनी में ही रहते चले आ रहे हैं।

चौकी प्रभारी सिटी सूर्य प्रकाश ने बताया कि पत्नी से बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद ही मनोज ने खुद को गोली मारी है। तहकीकात की जा रही है। पत्नी और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed