फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After a case was filed against SP MLA, Akhilesh took a dig at BJP

Pratapgarh News: सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
After a case was filed against SP MLA, Akhilesh took a dig at BJP
सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा और उनके दो सहयोगियों सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा हमेशा के लिए जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा है कि पढ़ाई के लिए तो एफआईआर अंग्रेजों तक ने नहीं की थी। भाजपा का शिक्षा विरोधी चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो गया है। अब भाजपा हमेशा के लिए जाएगी। सपा विधायक और उनके सहयोगियों पर दर्ज मुकदमे की सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निंदा की है।
विज्ञापन

दरअसल एक अगस्त को गौरा खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार दूबे ने प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर द्वितीय का ताला तोड़कर पीडीए कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगाते हुए रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा समेत तीन के खिलाफ फतनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विभागीय नियमों का पालन न करने पर बीएसए भूपेंद्र सिंह ने प्रधानाध्यापक बृजेश सिंह को निलंबित करते हुए शिक्षामित्र और खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed