फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After 24 hours the family agreed

Pratapgarh News: 24 घंटे बाद माने परिजन, किया शव का अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
After 24 hours the family agreed
अंतू के राजापुर रैनिया शुकुलपुर में मामूली विवाद में बुजुर्ग की हत्या के बाद परिजनों से शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मांग पूरी होने पर ही अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े थे। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात रही। एसडीएम व सीओ सिटी के आश्वासन पर परिजन 24 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।
विज्ञापन

शुकुलपुर निवासी राम अभिलाष शुक्ला का पड़ोसियों विवाद चला आ रहा था। सोमवार की रात पड़ोसियों ने खेत से लौट रहे राम अभिलाष शुक्ल पर टाॅर्च की रोशनी मारने का विरोध करने पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। उपचार के दौरान एसआरएन में बुधवार भोर में बुजुर्ग की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप यादव, कमल देव यादव, अमरदेव यादव, मनीष यादव, मोहित यादव, रोहित यादव बंटी यादव व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम शव पहुंचते ही परिजन रोने बिलखने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए एसडीएम सदर उदयभान सिंह व सीओ सिटी शिवनारायण वैश्य मौके पर पहुंचे। हालांकि उनके समझाने का परिजनों पर कोई असर नहीं हुआ। वे आरोपियों की गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता, शस्त्र लाइसेंस की मांग पूरी होने पर ही अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े थे। बृहस्पतिवार सुबह अधिकारी मृतक के घर पहुंचे। सभी को भरोसा दिलाया कि उच्च अधिकारियों से बात कर उनकी मांगें पूरी कराई जाएंगी। दोपहर बाद परिजन शव लेकर शृंग्वेरपुरधाम के लिए रवाना हुए। अंतू थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जानलेवा हमले के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करते हुए आरोपी कमल देव यादव, मोहित यादव व प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed