फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After 21 days, the clouds were kind, rain water

21 दिन बाद मेहरबान हुए बादल, बरसा पानी

Sun, 18 Jul 2021 12:14 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 18 Jul 2021 12:14 AM IST
सार

उमसभरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने शनिवार को थोड़ी राहत महसूस की। आखिरकार 21 दिन बाद बादल मेहरबान हुए। कहीं रिमझिम फुहारें पड़ीं तो कहीं झमाझम बरसात हुई। तापमान लुढ़कने से मौसम सुहाना हो गया।

विज्ञापन
After 21 days, the clouds were kind, rain water

विस्तार

उमसभरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने शनिवार को थोड़ी राहत महसूस की। आखिरकार 21 दिन बाद बादल मेहरबान हुए। कहीं रिमझिम फुहारें पड़ीं तो कहीं झमाझम बरसात हुई। तापमान लुढ़कने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लिया। हालांकि शहर में जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। अधिकतम तापमान 32.7 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


मई माह में झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी का पता नहीं चला। 20 मई से 25 जून तक रुक-रुक कर बारिश का क्रम लगा रहा, मगर 25 जून के बाद से आसमान में सिर्फ बादलों की उमड़-घुमड़ होती रही। पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम साफ हो गया। 21 दिन से बारिश न होने से गर्मी से लोगों का बुरा हो गया था।
विज्ञापन


शनिवार को भोर में ही आसमान को बादलों ने ढक लिया। सुबह सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह नौ बजे के बाद बादलों की उमड़-घुमड़ तेज हो गई और बूंदाबांदी होने लगी। शहर में सुबह 10 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। साप्ताहिक लॉकडाउन की वजह से शहर में दुकानें बंद रहीं, लेकिन सड़कों पर लोग चहलकदमी करते दिखे। जिलेभर में रुक-रुक कर बारिश हुई। कहीं फुहारे पड़ीं तो कहीं झमाझम बरसात हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से खिले किसानों के चेहरे
शनिवार को बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। यदि लगातार तीन से चार दिन तक बारिश का क्रम लगा रहा तो धान की रोपाई पूरी हो जाएगी। मौसम विभाग के विशेषज्ञ बारिश होने के आसार जता रहे हैं।


8.1 मिमी हुई बारिश
बारिश से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कुल 8.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वैैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अभी बारिश के आसार बने हुए हैं। तीन से चार दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed