{"_id":"64e4d2fbf3a0c17cbf011238","slug":"after-20-hours-the-dead-body-of-the-pharmacist-was-found-in-the-river-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-3266-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 20 घंटे बाद नदी में उतराया मिला फार्मासिस्ट का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 20 घंटे बाद नदी में उतराया मिला फार्मासिस्ट का शव
Tue, 22 Aug 2023 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 22 Aug 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
रात भर परिजन संग ग्रामीण करते रहे तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
जगेशरगंज। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर में चमरौधा नदी के दोमुंहा घाट पर नहाते समय गहरे पानी में डूबे मेडिकल स्टोर संचालक का शव 20 घंटे बाद उतराया मिला।
अंतू थाना क्षेत्र के जगेशरगंज बाजार निवासी अभिजीत (21) का बाजार में ही मेडिकल स्टोर है। सोमवार को वह अपने दोस्त आर्यन और उज्जवल के साथ चमरौधा नदी के दोमुंहा घाट पर नहाने गया था। इस दाैरान आर्यन व उज्जवल डूबने लगे, जिन्हेे अभिजीत ने बचा लिया, लेकिन वह खुद गहरे पानी में समा गया। देर शाम तक पुलिस की मौजूदगी में खोजबीन होती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन व ग्रामीण रात भर नदी में उसकी तलाश करते रहे। मंगलवार की सुबह अभिजीत का शव घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर पीथापुर घाट के पास बबूल के पेड़ में फंसा मिला।
पिता को ले जाना था अस्पताल, खुद पहुंच गया मोर्चरी
-- -- -
सोमवार को अभिजीत बीमार पिता असित को इलाज कराने के लिए शहर ले जाने वाला था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। शव मिलने पर बीमार पिता बिलखने लगे। अभिजीत की दो भाई बहन थे। बहन की पहले ही शादी हो चुकी है।