{"_id":"63f2305c460ae751d605b745","slug":"advocates-xi-won-the-match-against-bench-11-team-in-cricket-pratapgarh-news-c-3-1-60430-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: बेंच -11 की टीम से क्रिकेट में अधिवक्ता एकादश ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: बेंच -11 की टीम से क्रिकेट में अधिवक्ता एकादश ने जीता मुकाबला
Sun, 19 Feb 2023 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 19 Feb 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
बेंच -11 की टीम से क्रिकेट में अधिवक्ता एकादश ने जीता मुकाबला
फोटो 1
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मीराभवन स्थित स्टेडियम में रविवार को न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की टीम के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। प्रतियोगिता में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंच - 11 की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 201 रन का स्कोर खड़ा किया। बेंच - 11 की टीम के खिलाड़ी दिनेश ने 83 व प्रदीप शुक्ला ने 61 रन बनाए। अधिवक्ता एकादश की टीम ने 16 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अधिवक्ता एकादश के खिलाड़ी रजनीश राय ने 105 रन बनाए, जबकि आदित्य 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। कार्यक्रम में दोनों टीम के संरक्षक जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों का पुरस्कृत किया। जनपद सत्र न्यायाधीश ने खेल में प्रतिभाग करने वाले न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, महामंत्री संतोष नारायण मिश्र, आरिफ सहित वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।