फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Advocates staged a protest, took out a procession

Pratapgarh News: अधिवक्ताओं ने दिया धरना, जुलूस निकालकर भरी हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Advocates staged a protest, took out a procession
उत्पीड़न के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को दीवानी न्यायालय गेट पर धरना देकर विरोध जताया। जुलूस निकालकर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दीवानी न्यायालय के गेट संख्या पांच पर धरना देते हुए आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध किया। सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक अधिवक्ता दीवानी न्यायालय गेट पर डटे रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर फर्जी मुकदमे वापस नहीं हुए तो उग्र प्रदर्शन के लिए अधिवक्ता बाध्य होंगे। इस दौरान दिनेश पांडेय, संतोष नारायण मिश्र, राहुल तिवारी, अभिषेक तिवारी, गिरीश त्रिपाठी, हरीश शुक्ला, मान सिंह, मुरारी मिश्रा, प्रभात सिंह समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन



हाथरस की घटना पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक
हाथरस जिले मंगलवार को सत्संग के दौरान भगदड़ में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए जूनियर बार एसोसिएशन कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा गया। शोक जताते हुए मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष रोहित शुक्ला, महामंत्री संतोष सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मिश्र, उपाध्यक्ष राम अवध मिश्र, प्रशासन मंत्री वीरविक्रम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed