फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   advocates should avoid strike

हड़ताल से बचें अधिवक्ता

Sat, 22 Oct 2016 11:57 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sat, 22 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
advocates should avoid strike
pratapgarh
यूपी बार कौंसिल के चेयरमैन अनिल प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं का आह्वान किया है कि बहुत आवश्यक होने पर ही हड़ताल करें। प्रतिदिन होने वाली हड़ताल से न्याय प्रभावित होता है। वह शनिवार को वकील परिषद के नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि यूपी बार कौंसिल के चेयरमैन अनिल प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिया कि प्रतापगढ़ जिले को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जोड़ने के लिए मुख्य न्यायधीश को पत्र लिखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज विनोद कुमार यादव और संचालन दिनेश चंद्र तिवारी ने किया। इस मौके पर नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष राधेकृष्ण त्रिपाठी, महामंत्री आनन्द पांडेय सहित पूरी कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर एडीएम सोमदत्त मौर्य, शिव प्रकाश सेनानी, कन्हैया लाल पांडेय, राधेश्याम शुक्ल, आचार्य ओमप्रकाश मिश्र, रामप्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed