{"_id":"5cf96e2abdec2207826def6a","slug":"advocates-on-illegal-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर अधिवक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर अधिवक्ताओं का हंगामा
Fri, 07 Jun 2019 01:19 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
तहसील में की तालाबंदी
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमिधरी की जमीन पर पुलिस की मिलीभगत से अवैध निर्माण पर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। दफ्तरों में तालाबंदी के साथ एसडीएम का घेराव कर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
अधिवक्ताओं से कहासुनी व नोकझोंक के बाद समस्या सुनने पहुंचे सीओ एसडीएम चैंबर से उठकर चले गए। हंगामें के चलते तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के चमतरूपुर भोजपुर निवासी हरिकिशोर तिवारी तहसील में अधिवक्ता हैं। आरोप है कि उनकी भूमिधरी की जमीन पर बुधवार की रात पुलिस की मिलीभगत से विपक्षियों ने जबरन शौचालय का निर्माण कर लिया।
इसको लेकर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को नारेबाजी करते हुए तहसील में हंगामा शुरू कर दिया। नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील के कार्यालयों में ताला जड़ दिया। एसडीएम मोहनलाल गुप्ता का घेराव कर विपक्षियों से मिलीभगत करने वाले सांगीपुर एसओ समेत दो दरोगाओं पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का हंगामा देखकर एसडीएम ने समस्या के समाधान के लिए सीओ रमेशचंद्र को चैंबर में बुलाया। यहां बातचीत के दौरान अधिवक्ताओं ने सीओ को जमकर खरीखोटी सुनाई।
अधिवक्ताओं के विरोध व नोकझोंक के बाद सीओ रमेशचंद्र एसडीएम चैंबर से उठकर चले गए। बाद में एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने मामले की जांच कराने के बाद अवैध निर्माण हटवाने का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं का शांत कराया।
अधिवक्ताओं के हंगामे व नारेबाजी के चलते तहसील पसिरर में अफरातफरी का माहौल रहा। हंगामे के दौरान तहसील में न्यायिक व प्रशासनिक कामकाज भी कुछ देर तक बाधित रहा।
इस मौके पर संघ के महामंत्री आशीष तिवारी, देवीप्रसाद मिश्र, कमलेश तिवारी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, सतीश उपाध्याय, टीपी यादव, संदीप सिंह, संजय सिंह, दिनेश सिंह, राकेश शुक्ल, शेष तिवारी, संजय आदि मौजूद रहे।