फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   advocates demostrated against up gov

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sun, 21 Feb 2021 01:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
advocates demostrated against up gov
कुंडा तहसील में नारेबाजी करते अधिवक्ता। - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा। बार काउंसिल के आह्वान पर शनिवार को तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

महोबा के अधिवक्ता मुकेश पाठक व मेरठ के ओंकार तोमर के आत्महत्या करने को लेकर बार काउंसिल ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का आह्वान किया था। इसको लेकर तहसील में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं ने कहा कि दोनों अधिवक्ताओं ने पुलिस के संरक्षण में माफियाओं के उत्पीड़न से आत्महत्या करने को मजबूर हुए। अधिवक्ताओं का कहना था कि दोषी पुलिसकर्मियों, विधायक सहित अन्य आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और आश्रितों को सरकारी नौकरी की मांग की गई। इस दौरान अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव, महामंत्री अंजनी कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमार त्रिपाठी, दयाशंकर मिश्र, योगेश कुमार, सुनील कुमार त्रिपाठी, संजय कुमार पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed