फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Advocates demonstrated at Tehsil Gate

अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 05 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated at Tehsil Gate
कुंडा तहसील में गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : PRATAPGARH
साथियों पर एफआईआर के विरोध में अधिवक्ताओं ने सातवें दिन बुधवार को भी तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। अधिवक्ताओं के लगातार प्रदर्शन करने के कारण वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार सात दिन से तहसील में कोई काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

तहसील में एसडीएम के आने के बाद से अधिवक्ताओं के बीच पटरी नहीं बैठ पा रही थी। एसडीएम का कई बार घेराव करने के साथ ही प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भी मामला नहीं सुलझा। सात दिन पहले अधिवक्ताओं ने एसडीएम का घेराव करते हुए उन्हेें चेंबर में रोक लिया था। एसडीएम मोहलाल गुप्ता ने इस मामले में तीन अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए 12 अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ता तहसील में तालाबंदी करते हुए धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद अधिवक्ता लगातार धरने पर ही हैं। बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दीवानी के अधिवक्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। अधिवक्ता एसडीएम की कार्यशैली का विरोध करते हुए एफआईआर वापस करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही वह एसडीएम मोहनलाल गुप्ता के ट्रांसफर को लेकर अडिग हैं। फिलहाल इस प्रदर्शन के चलते तहसील में सारा कामकाज ठप है। इससे चलते वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में कुलदीप सिंह यादव, मोनू ओझा, संजय कुमार पांडेय, केके सिंह, सुनील कुमार त्रिपाठी, श्याम कृष्ण पांडेय, अंजनी कुमार, अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला, मनोज सिंह, गंगाधर द्विवेदी, हनुमान प्रसाद पांडेय, सोमनाथ मिश्रा, प्यारेलाल यादव, विजय तिवारी, सिद्धनाथ सरोज, शिवशंकर पांडेय, अवधेश पांडेय, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed