फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Advocates beaten up in medical college, 14 including doctors sued

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में अधिवक्ताओं को पीटा, डॉक्टर समेत 14 पर मुकदमा

Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
सार

नगर कोतवाली के शुकुलपुर निवासी अधिवक्ता शशिकांत शुक्ल मंगलवार को करीब 11 बजे अपनी भाभी का इलाज कराने राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचे। पर्चा काउंटर पर डॉक्टर व कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। शशिकांत व उनके साथी अधिवक्ता नीरज ने विवाद शांत कराने की कोशिश करते हुए घटना की वजह पूछी।

विज्ञापन
Advocates beaten up in medical college, 14 including doctors sued
मेडिकल कॉलेज में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मंगलवार को डॉक्टर और कुछ लोगों के बीच हो रहे विवाद में दखल देने पर अधिवक्ता और उनके साथी को पीट दिया गया। इससे नाराज अन्य अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। मामले में दो डॉक्टर समेत 14 पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपियों में रेजीडेंट डॉक्टर भी शामिल हैं। हंगामे के चलते ओपीडी प्रभावित रही। मरीज और तीमारदार भटकते रहे।

विज्ञापन


नगर कोतवाली के शुकुलपुर निवासी अधिवक्ता शशिकांत शुक्ल मंगलवार को करीब 11 बजे अपनी भाभी का इलाज कराने राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचे। पर्चा काउंटर पर डॉक्टर व कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। शशिकांत व उनके साथी अधिवक्ता नीरज ने विवाद शांत कराने की कोशिश करते हुए घटना की वजह पूछी।
विज्ञापन


आरोप है कि डॉक्टर सचिन ने एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों और डॉक्टर लक्ष्मीकांत मिश्र के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। दोनों की लात-घूंसों से पिटाई की। कपड़े फाड़ डाले। नीरज के गले की चेन छीन ली। रंजीतपुर के पंकज सरोज को भी पीटा। मारपीट से अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर कुछ अधिवक्ता कचहरी से भागकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। इस बीच मौका पाकर डॉक्टर व प्रशिक्षु चिकित्सक भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित अधिवक्ता कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे बाद सीएमएस डॉ. सुरेश सिंह अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। अधिवक्ताओं ने उन्हें खरीखोटी सुनाई। कुछ देर बाद एसडीएम उदयभान सिंह व नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे। अधिवक्ता शशिकांत की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर सचिन, डॉ. लक्ष्मीकांत व 10-12 प्रशिक्षु एमबीबीएस के खिलाफ मारपीट, लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। बवाल की आशंका को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस तैनात रही।

Advocates beaten up in medical college, 14 including doctors sued
मेडिकल कॉलेज में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

एसडीएम व नगर कोतवाल ने सभी को समझा-बुझाकर शांत किया। अधिवक्ताओं ने चेताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन होगा। बुधवार से अस्पताल गेट पर धरना देंगे। अधिवक्ता जेपी मिश्र, अभिषेक तिवारी, विवेक त्रिपाठी, रणविजय सिंह पटेल, पुष्पराज सिंह, अजीत शर्मा, सोनू ओझा, दीपक मिश्र , दीपू, संजय पांडेय, अभिषेक ओझा, रंजीत शर्मा समेत अन्य अधिवक्ता अस्पताल पहुंचे।

पहले भी चर्चा में रह चुके हैं डॉक्टर सचिन

अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन कुमार पहले भी इसी मेडिकल कॉलेज में तैनात थे। तब उन्होंने अपने सीनियर डॉ. जेपी वर्मा और डॉ. अनुज चौरसिया समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि मुकदमें में दो चिकित्सक समेत तीन लोग दोष मुक्त हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले वह लंबे अवकाश पर चले गए थे। चर्चा थी कि शासन ने उन्हें हटा दिया है। एक माह पहले फिर उनका अटैचमेंट हुआ है।

Advocates beaten up in medical college, 14 including doctors sued
मेडिकल कॉलेज में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

समय से पहले ओपीडी बंद

राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में सुबह साढ़े नौ से पौने दस के करीब चिकित्सक अपने ओपीडी चैंबर में बैठते हैं। 11 बजे के करीब मारपीट और बवाल शुरू हो गया। ऐसे में दूर दराज से इलाज कराने आए मरीजों को लौटना पड़ा। इलाज कराने पहंचे गुड्डू कुमार, कालूराम व राहुल खासे परेशान थे। वे किराया खर्च कर जांच रिपोर्ट दिखाने चिकित्सक के पास आए थे। बवाल के चलते 11 बजे से ही ओपीडी बंद हो गई। डॉक्टर उठकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed