{"_id":"5e596de78ebc3ec5512020ad","slug":"advocate-son-shot-dead-in-city-town-pratapgarh-news-ald2697867171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी में अधिवक्ता पुत्र को पांच गोली मारकर उतारा मौत के घाट, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी में अधिवक्ता पुत्र को पांच गोली मारकर उतारा मौत के घाट, सनसनी
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बड़नपुर में नहर के समीप युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ अभय कुमार।
- फोटो : PRATAPGARH
कटरामेदनीगंज। नगर कोतवाली के सिटी कस्बे में गुरुवार देर रात अधिवक्ता के बेटे को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। हमलावरों ने उसे ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर बिरयानी, शराब की बोतल और रोटियां मिलने पर पुलिस ने करीबी का हाथ होने की आशंका जताई है।
नगर कोतवाली के बड़नपुर निवासी अधिवक्ता कृष्ण कुमार वर्मा का बेटा अजीत (25) वीडियोग्राफर था। गुरुवार शाम को वह काम के बाद घर लौटा। परिजनों का कहना है कि देर रात नीले रंग की बाइक से दो युवक घर पहुंचे। उनमें से एक ने अपना संदीप बताया। कहा कि उनके एक दोस्त सड़क हादसे में घायल हो गया है। इसके बाद वह अजीत को साथ लेकर चले गए। रात में अजीत घर नहीं लौटा। उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन नहीं उठा। रातभर तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह बड़नपुर गांव के पास सरसों के खेत के बगल अजीत का शव मिलने की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आसपास के लोगों से पूछताछ करके जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन कोई कुछ भी नहीं बता सका। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मृतक अजीत भी अपराधी प्रवृत्ति था। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और हत्या के प्रयास में मामले दर्ज हैं। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं को खंगाला जा रहा है। अजीत को रात में घर से साथ ले गए युवकों के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।
अपराधी प्रवृत्ति का था मृतक अधिवक्ता पुत्र
बड़नपुर गांव के पास गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए अधिवक्ता पुत्र अजीत भी अपराधी प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ नगर कोतवाली में हत्या के प्रयास समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी हत्या को रंजिश से भी जोड़कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ सिटी कस्बा निवासी अजीत की पहले कुछ लोगों के साथ मारपीट भी हुई थी। नगर कोतवाली में उसके खिलाफ दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का भी मामला दर्ज है। एक बार पुलिस ने उसे तमंचा के साथ पकड़कर जेल भी भेजा था। बीते नवरात्र में एक धार्मिक कार्यक्रम में उसकी हरकतों के चलते बवाल होते-होते बचा था। मारपीट हुई थी। सप्ताह भर पहले कुछ लोगों से उसकी मारपीट हुई थी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। मृतक भी अपराधी प्रवृत्ति का था। परिवार के लोग अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। रंजिश के साथ दूसरे बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
शरीर में फंसी थीं चार गोलियां, एक सिर के पार
अजीत को हमलावरों ने पांच गोलियां मारी थीं। तीन गोलियां सिर में और दो गोलियां बदमाशों ने सीने में मारी थीं। एक गोली उसके सिर के पार हो गई थी। चार गोलियां उसके सिर में फंसी थीं। दो डॉक्टरों के पैनल ने अजीत के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद फोर्स की मौजूदगी में उसका शव गांव पहुंचा। अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
बवाल की आशंका में तैनात रही पुलिस
सिटी निवासी अजीत की हत्या के बाद बवाल की आशंका में भारी फोर्स तैनात कर दी गई थी। सीओ सिटी, स्वॉट टीम प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस को हत्यारों के बारे में जानकारी है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि रात में अजीत को लेने आए दोनों युवकों ने किस ढाबे से खाना लिया था। रात में 12 बजे के बाद बिरयानी खरीदने को लेकर पुलिस कुछ ढाबों पर पूछताछ करती रही। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
लखनऊ-बनारस मार्ग पर स्थित कटरामेदनीगंज से सिटी कस्बे को जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली धर्मशाला, विद्यालय और कुछ दुकानों पर लगे सीसीटीवी को भी पुलिस खंगालने में जुटी है। किसी ढाबे से रात में तंदूरी रोटी के साथ बिरयानी खरीदी गई थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। हमलावर अजीत की हत्या के बाद उसका मोबाइल भी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया है।

नगर कोतवाली के बड़नपुर में गोली लगने से मृत युवक अजीत कुमार वर्मा। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

नगर कोतवाली के बड़नपुर में नहर के समीप युवक के शव के पास मिली गोली।- फोटो : PRATAPGARH