फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Advocate agitated by the attempt to occupy the partner's land

साथी की जमीन पर कब्जे के प्रयास से भड़के अधिवक्ता

Tue, 05 Apr 2022 10:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Advocate agitated by the attempt to occupy the partner's land
दीवानी न्यायालय के पांच नंबर गेट पर मांगों को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा सांकेतिक बंदी के दौरान जुट? - फोटो : PRATAPGARH
जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रकाशन मंत्री अधिवक्ता शिवप्रकाश मिश्र की बैनामा की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करते हुए विवाद कर रहे थे। मामले की शिकायत पर अंतू पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह दर्जनों अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट के पास नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। सूचना पर पहुंचे एएसपी पूर्वी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वकीलों को शांत कराया।
विज्ञापन

अंतू इलाके बभनी गांव के रहने वाले जूनियर बार पुरातन के पूर्व प्रकाशन मंत्री शिवप्रकाश मिश्र की बैनामा की जमीन पर कुछ लोग विवाद कर निर्माण कर रहे थे। मामले की शिकायत के बाद भी अंतू पुलिस व राजस्व टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को इस प्रकरण से आक्रोशित अधिवक्ता पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी गेट पर धरने पर बैठ गए। अधिवक्ता संगठनों की ओर से न्यायिक कार्य से विरत रहने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

इस बीच एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम के मदद से मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश कम हुआ। दोपहर में अंतू पुलिस टीम व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार का निर्माण नहीं करने को कहा। एसडीएम सदर की ओर से मामले का निस्तारण करने के लिए बुधवार को सभी पक्षों को तहसील बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed