{"_id":"5e289b228ebc3e4b15189ac8","slug":"adverse-entry-to-dpro-warning-to-cmo-pratapgarh-news-ald2664687162","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, सीएमओ को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, सीएमओ को चेतावनी
विज्ञापन
Adverse entry to DPRO, warning to CMO
- फोटो : PRATAPGARH
मंडलायुक्त डॉ. आशीष गोयल ने शौचालय के रुपयों को डंप करने पर डीपीआरओ लालजी दूबे को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड के वितरण में लापरवाही बरतने पर सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव को अंतिम चेतावनी देते हुए लक्ष्य के अनुरूप वितरण कराने को कहा है। जिले में 12 कोटे की दुकानें दूसरे कोटेदारों से संबद्ध होने पर डीएसओ सुनील कुमार को फटकार लगाते हुए 31 जनवरी तक नए दुकानदारों का चयन करने को कहा है।
सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने आए मंडलायुक्त डॉ. आशीष गोयल ने बुधवार को विकास भवन में अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों के दो-दो हजार रुपये लाभार्थियों को भुगतान नहीं करने पर मंडलायुक्त ने डीपीआरओ को फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। मंडलायुक्त ने डीपीआरओ कार्यालय का निरीक्षण किया।
बायोमैट्रिक मशीन देखकर कहा कि आज कितने लोगों की हाजिरी लगी है, खोलकर दिखाइए। डिटेल दिखाने में फेल होने पर नाराजगी जताई। कार्यालय में साफ-सफाई नहीं होने पर खरी-खोटी सुनाई। जिले की 12 दुकानें अन्यत्र संबद्ध होने पर मंडलायुक्त ने डीएसओ को फटकार लगाई। उन्होंने 31 जनवरी तक हर हाल में नए दुकानदारों का चयन करने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सीएमओ से आयुष्मान भारत योजना में आशा, एएनएम का सहयोग लेकर अविलंब गोल्डन कार्ड बंटवाने को कहा है। बैठक में डीएम मार्कण्डेय शाही, सीडीओ डा. अमित पाल शर्मा के साथ सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे। इसके बाद मंडलायुक्त ने कटैया नेवादा स्थित गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। सीवीओ के प्रयास की सराहना की। बहुचरा के निकट साधोपुर घाट पर बनने वाले पुल का निरीक्षण कर सेतु निगम के प्रबंधक को समय-समय पर गुणवत्ता परखने को कहा है।
चौपाल में बैठे रह गए ग्रामीण, सीएम के कार्यक्रम में निकल गए मंडलायुक्त
लीलापुर। विकास योजनाओं का जायजा लेने आए मंडलायुक्त गोशाला निरीक्षण की औपचारिकता पूरी कर सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गए। मंडलायुक्त के पांच मिनट में ही गांव से लौट जाने से चौपाल में बैठे लोग निराश हो गए।
प्रयागराज के मंडलायुक्त आशीष गोयल को बुधवार को लक्ष्मणपुर विकास खंड के कटैया गांव में विकास कार्यों का जायजा लेने आना था। मंडलायुक्त के आगमन को लेकर जिले के आला अधिकारियों का जमावड़ा हुआ था। विकास कार्यों पर चर्चा के लिए यहां आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को भी बुलाया गया था।