फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Adorned in Allahs worship amidst the prayers of peace

अमन की दुआओं के बीच अल्लाह की बारगाह में सजदा

Mon, 12 Aug 2019 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Adorned in Allahs worship amidst the prayers of peace
भुलियापुर ईदगाह में नमाज के बाद एक दुसरे के गले मिलते बच्चे। - फोटो : PRATAPGARH
कुर्बानी का त्योहार ईद उल अजहा सोमवार को पूरी अकीदत, संजीदगी और पाकीजगी के साथ मनाया गया। ईदगाह और जामा मस्जिदों सहित की तमाम मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। वापसी पर लोगों ने कुर्बानी की। लोगों को कुर्बानी के मायने बताए गए, फिर मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह पहुंचकर एडीएम, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों व नेताओं ने लोगों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

बकरीद का पर्व हजरत इब्राहीम अलै. की ओर से अपने कलेजे के टुकड़े हजरत इस्माइल रजि. की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। जिले में तीन दिन तक पर्व मनाने का सिलसिला चलता है। हैसियत के मुताबिक अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी के लिए लोग काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। बकरीद की नमाज अदा करने के लिए सोमवार की सुबह लोग नहा धोकर स्वच्छ कपड़ों में ईदगाहों और मसजिदों में पहुंचे। चूंकि तमाम इबादतगाहों में नमाज का वक्त सुबह के समय रखा गया था। ईदगाह में नमाज पढ़ना सुन्नत है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग भुलियापुर ईदगाह पहुंचे।
विज्ञापन

शहर में सबसे पहले बकरीद की नमाज अबुल कलाम मस्जिद में छह बजे अदा की गई। ईदगाह व मसजिदों में तमाम बच्चों ने भी नमाज अदा की। ईदगाह में मौलाना रियाज साहब ने नमाज अदा कराई। इसके पहले उन्होंने ईद उल अजहा के बारे मे तफसील से बयान किया। ईदगाह में जगह कम पड़ी तो लोग गेट के पास ही जानमाज बिछाकर नमाज पढने के लिए बैठ गए। ईदगाह के मुतवल्ली की देखरेख में ईदगाह के भीतर और बाहर नमाजियों के लिए इंतजाम कराए गए थे। इसके अलावा जामा मस्जिद में सबसे बड़ी जमात नमाज पढ़ने वाले लोगों की जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मौलाना रईस साहब ने नमाज अदा कराई। मौलाना रईस ने बकरीद के मकसद को बताया। भुलियापुर ईदगाह में एडीएम शत्रोहन वैश्य, एएसपी सुरेंद्र द्विवेदी, सीओ सिटी अतुल शर्मा, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव समेत अन्य लोग सभी को मुबारकबाद देते रहे। सिप्तैन रोड स्थित शिया मस्जिद में भी बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा पल्टन बाजार स्थित गुलशन मदीना मस्जिद में अलग-अलग समय में दो बार ईद उल अजहा की नमाज अदा कराते हुए दुआ मांगी गई। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में बकरीद की नमाज अमन के साथ अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में स्थित ईदगाह व मस्जिदों पर सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही।

बकरीद के मौके पर भुलियापुर ईदगाह में लगा मेला।

बकरीद के मौके पर भुलियापुर ईदगाह में लगा मेला।- फोटो : PRATAPGARH

भुलियापुर ईदगाह में बकरीद की नमाज अता करते लोग।

भुलियापुर ईदगाह में बकरीद की नमाज अता करते लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed