{"_id":"656f2d08e56d5558b30651d6","slug":"ado-in-charge-of-recovery-attached-to-panchayat-headquarters-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-8537-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वसूली के आरोप में प्रभारी एडीओ पंचायत मुख्यालय से संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वसूली के आरोप में प्रभारी एडीओ पंचायत मुख्यालय से संबद्ध
Tue, 05 Dec 2023 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 05 Dec 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
वसूली के आरोप में प्रभारी एडीओ पंचायत मुख्यालय से संबद्ध
- मंगरौरा-पट्टी में वसूली मामला गरम, बिंदु देवी को मिला प्रभारी का चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सफाई कर्मचारियों से वसूली के आरोप में मंगरौरा ब्लाॅक के प्रभारी एडीओ पंचायत अनिल कुमार को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी बिंदु देवी को एडीओ पंचायत का प्रभार दिया गया है।
इन दिनों मंगरौरा और पट्टी ब्लॉक में सफाई कर्मचारियों से वसूली का मामला गरमा गया है। मंगरौरा विकास खंड में सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के निलंबन के बाद कर्मचारियों के आक्रोश का सामना कर रहे डीपीआरओ ने मंगलवार को प्रभारी एडीओ पंचायत अनिल कुमार को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया।
इधर पट्टी ब्लॉक में एडीओ पंचायत धनंजय कुमार के खिलाफ वसूली की शिकायत करने पर तीन सफाई कर्मचारियों का तबादला कुंडा तहसील के लिए कर दिया गया। वहीं विभाग ने आरोपी ए़डीओ पंचायत को पुन: ब्लॉक में तैनाती दे दी। इससे सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव ने कहा है कि अगर तीन सफाई कर्मचारियों का तबादला रद नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।