Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Admit card not received due to non-payment of fees, Inter student committed suicide by hanging himself

Pratapgarh : फीस जमा न होने पर नहीं मिला प्रवेश पत्र, इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 24 Feb 2025 02:58 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2025 02:58 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा का प्रवेश पत्र न मिलने पर बीती रात एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। जेठवारा थाना क्षेत्र के धनसारी निवासी शिवम सिंह सोमवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र रविवार दोपहर में प्रवेश पत्र लेने गया था।

विज्ञापन
Admit card not received due to non-payment of fees, Inter student committed suicide by hanging himself
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा का प्रवेश पत्र न मिलने पर बीती रात एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। जेठवारा थाना क्षेत्र के धनसारी निवासी शिवम सिंह सोमवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र रविवार दोपहर में प्रवेश पत्र लेने गया था। वह साधुरी शिरोमणि इंटर कॉलेज में पढ़ता था।फीस जमा न होने के कारण विद्यालय से उसका प्रवेश पत्र नहीं मिला। जिससे वह निराश होकर लौट आया। देर रात छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। जेठवारा के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed