{"_id":"60d61cc08ebc3ea3804db7b8","slug":"administration-demolished-liquor-mafia-s-warehouse-worth-one-lakh-pratapgarh-news-ald30929779","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित शराब माफिया के अवैध गोदाम को प्रशासन ने जेसीबी से कराया जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित शराब माफिया के अवैध गोदाम को प्रशासन ने जेसीबी से कराया जमींदोज
विज्ञापन
एक लाख के इनामी शराब माफिया सुधाकर सिंह का अवैध शराब गोदाम शुक्रवार को प्रशासन ने जेसीबी लगाकर ढहा दिया। इसे ग्रामीणों की पट्टे की जमीन पर अवैध रूप से तैयार कराया गया था। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। सीओ लालगंज और एसडीएम कुंडा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर निवासी एक लाख के इनामी शराब माफिया सुधाकर सिंह ने गोपालपुर में शराब गोदाम बना रखा था। काफी दिनों से इसकी जांच चल रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई थी। एसडीएम ने इसकी जांच लेखपाल को सौंपी। लेखपाल ने पट्टाधारकों से मिलकर जमीन पर बने गोदाम के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद सुधाकर सिंह को इसे खाली करने का नोटिस भेजा गया। एसडीएम के पत्र के अनुसार संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी कुछ ग्रामीणों को मिली कृषि पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा कर शराब का गोदाम बनाया गया था। शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम कुंडा सतीशचंद त्रिपाठी, सीओ लालगंज जगमोहन सिंह यादव थाना उदयपुर, सांगीपुर और संग्रामगढ़ की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चार जेसीबी लगाकर करीब एक बीघे जमीन पर बने अवैध शराब गोदाम को जमींदोज करवा दिया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही।