फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Adhar Card

तीन जिलों के अनुदेशकों ने सीखा आधार बनाने का तरीका

Sat, 05 Oct 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Adhar Card
Adhar Card
बच्चों का अब स्कूल में ही बनेगा आधार
विज्ञापन

प्रतापगढ़। कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ के अनुदेशकों और कंप्यूटर आपरेटरों को शुक्रवार को आधार बनाने का टिप्स दिया गया। प्रशिक्षण स्थल पर मशीन चलाने और छोटी-मोटी खराबी को दूर करने का टिप्स दिया गया।
बीएसए कार्यालय के निकट स्थित दिनेश सिंह सभागार में शुक्रवार को कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ में बच्चों का आधार बनाने के लिए चयनित आपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण लखनऊ से पधारे संतोष कुमार ने बताया कि मशीन के छेड़छाड़ करना बिल्कुल उचित नहीं हैं। उन्होंने मशीन को आपरेट करने का तौर-तरीका बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंची सहायक शिक्षा निदेशक विभा सिंह ने अनुदेशकों और आपरेटरों को बाहरी बच्चों का आधार नहीं बनाने को कहा है। इस मौके पर बीएसए अशोक कुमार सिंह , डीसी इजहार अहमद, मो. वसीम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल का ताला तोड़कर कालेज से लाखों की चोरी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के तेजगढ़ स्थित कर्मा राज बहादुर बालिका इंटरकालेज में बीती रात बदमाशों ने स्कूल का ताला तोड़कर लाखों रुपये के तीन कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरा उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर कालेज प्रशासन दंग रह गया। प्रबंधक राज कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक ने प्रत्याशियों के साथ बैठक कर दी हिदायत
प्रतापगढ़। सदर विधानसभा उपचुनाव के सामान्य प्रेक्षक श्रीकांत शास्त्री ने शुक्रवार को प्रत्याशियों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने साफ कहा कि मतदान के दिन 200 मीटर परिधि के बाहर ही प्रत्याशी अपना बूथ बना सकेंगें। बूथ पर एक कुर्सी, टेबल, दरी के अलावा अन्य सामाग्री नहीं होगी। प्रत्याशी के बूथ से जो भी पर्ची होगी, उस पर प्रत्याशी का नाम या पहचान कदापि अंकित नही होनी चाहिए।
शुक्रवार को सदर तहसील में प्रेक्षक श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि किसी प्रत्याशी की अगर कोई समस्या है, तो वह 7235955368 पर संपर्क कर सकता है। सुबह 9 से 10 बजे के बीच और सायंकाल 6 से सायंकाल 7 बजे के बीच निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में संपर्क कर सकता है। प्रत्याशियों के व्यय विवरण की जांच 10, 15 और 19 अक्टूबर को व्यय प्रेक्षक करेंगे। डीएम मार्कण्डेय शाही ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की कोई ऐेसी प्रचार सामग्री नहीं छपवाएगा। जिससे कि जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचे। बैठक में विजय पाल सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
व्यय प्रेक्षक से करें, आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू ने कहा है कि सदर विधानसभा उपचुनाव में अगर कोई प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो वह व्यय प्रेक्षक राजेश चन्द्रा (आईडीएएस) के मोबाइल नंबर 7706980068 पर शिकायत कर सकता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति मुलाकात करना चाहता है, तो वह 10 से पूर्वान्ह 11 बजे तक तथा सायंकाल 6 से 7 बजे तक की अवधि में लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के कक्ष संख्या-1 में मुलाकात कर सकता है।
सिंचाई बंधु की बैठक स्थगित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण नौ अक्तूबर को सिंचाई बंधु की होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी सचिव सुधीर सिंह ने दी है।
आवारा पशुओं को स्कूल में किया कैद
शमशेरगंज। जेठवारा इलाके के प्राइमरी स्कूल चमरूपुर शुक्लान में शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने आवारा पशुओं को बंद कर दिया। सौ नंबर पुलिस को सूचना दी, मगर गांव के लोग एसडीएम लालगंज के आने की जिद पर अड़े रहे।
किसानों की फसल बर्बाद करने वाले आवारा जानवरों से निजात पाने के लिए गांव के लोगों ने मवेशियों को प्राइमरी स्कूल चमरूपुर शुक्लान में बंद कर दिया। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों की नाराजगी बच्चों को झेलना पड़ा। सैकड़ों पशुओं को स्कूल में कैद कर ताला बंद कर लिया। सुबह बच्चों और शिक्षकों के पहुंचे मगर निराश होकर लौट आए। गांव के लोग एसडीएम को बुलाने पर अड़े रहे। मगर शाम तक कोई नहीं आया।

बीईओ कार्यालय के चारों ओर भरा है पानी
मकूनपुर। मंगरौरा विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय सप्ताह भर से पानी में डूबा हुआ है। मकूनपुर स्थित हाईवे पर स्थित कार्यालय में पानी भरा होने से कार्यालय को मिडिल स्कूल पूरेकोलाहल में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed