फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Additional center administrators will be deployed to prevent copying at examination centers

परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए अतिरिक्त केंद्रव्यवस्थाक की होगी तैनाती

Fri, 04 Mar 2022 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Additional center administrators will be deployed to prevent copying at examination centers
Additional center administrators will be deployed to prevent copying at examination centers
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षा केंद्रों पर विभाग का पूरा फोकस है। परीक्षा केंद्रों पर इस बार केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती होगी। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में केंद्रों पर परीक्षा होगी। केंद्र व्यवस्थापक की देखेरेख में प्रश्नपत्र का वितरण होगा। विभाग का दावा है कि बोर्ड परीक्षा में इस बार नकल की गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल और इंटर के तकरीबन एक लाख नौ हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी को लेकर विभाग जोरशोर से जुटा हुआ है। नकल पर नकेल लगाने के लिए विभाग की ओर से तैैयारी की जा रही है। विभाग परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के डाटा का परीक्षण भी कर रहा है। जिले के कई विद्यालयों के 4107 परीक्षार्थियों की फोटो में चेहरा स्पष्ट नहीं होने से उनका भी सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती रहेगी। दरअसल, परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक की ही नजर रहती है। प्रश्न पत्र की गोपनीयता भी उसी के हाथ रहती है। इससे पेपर लीक होने की आशंका भी रहती है। परीक्षा केंद्रों पर नकल पर अंकुुश लगाने के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखेगा। डबल आलमारी यान जिसमें पेपर सुरक्षित व गोपनीय तरीके से रखा जाता है, उसकी एक चाभी भी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में डबल लॉक को खोला जाएगा। इसके बाद प्रश्नपत्र का वितरण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू है। नकल पर अंकुुश लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed