फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Action will not be given on Katiyamars, connections will be given

कटियामारों पर कार्रवाई नहीं, दिया जाएगा कनेक्शन

Thu, 20 Dec 2018 12:02 AM IST
pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान यदि कटियामारी करते पकड़े गए तो बिजली विभाग कार्रवाई नहीं करेगा। कटियामारों को बिजली कनेक्शन मौके पर ही लेना होगा। मुख्य अभियंता ने यह अभियान सभी विद्युत वितरण पारेषण खंडों में चलाए जाने का निर्देश दिया है। अभियान को कटिया हटाओ, कनेक्शन पाओ नाम दिया गया है।
विज्ञापन


 
जिले में सौभाग्य योजना के तहत हर घर को रोशन किए जाने का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जिले मेें 389 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। योजना को साकार रूप देने के लिए घर-घर कनेक्शन का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। गांवों में कनेक्शन के लिए चौपाल भी लगाई जा रही है। जिले में 89 मिलियन यूनिट बिजली मिलती है, जबकि उपभोक्ताओं के  लिहाज से जरूरत 100 के पार की है। जिले में लाइनलास सबसे बड़ी समस्या है। यहां 30 से 35 प्रतिशत बिजली का लाइनलास होता है। इसकी मुख्य वजह कटियामारी है। विभाग की मानें तो हाउस होल्ड सर्वे के अनुसार अभी भी डेढ़ लाख से अधिक घर ऐसे हैं जो बिजली कनेक्शन से वंचित हैं।
विज्ञापन



 इसमें आधी फौज कटियामारों की है। जो विजलेंस टीम की आंख में धूल झोंककर विभाग को हर साल लाखों का चूना लगा रहे हैं। अब तक विभाग इनके खिलाफ समय- समय पर अभियान चलाता था। छापेमारी के दौरान कटियामार पकड़ में आते थे तो विभाग जुर्माना वसूलता था या फिर थाने में केस दर्ज कराता था। मगर अब विद्युत विभाग छापेमारी में कटियामारों के पकड़े जाने पर कार्रवाई नहीं करेगा। न ही जुर्माना वसूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके एवज में उन्हें मौके पर ही कनेक्शन दिया जाएगा। साथ ही उन्हें इसकी उपयोगिता भी बताई जाएगी। अभियान शुरू करने के लिए मुख्य अभियंता विद्युत ने जिले के सभी अधिशाषी अभियंताओं को पत्र जारी कर निर्देशित किया है। अधिशाषी अभियंता प्रथम रामस्नेही ने बताया कि 31 जनवरी तक कटिया हटाओ, संयोजन पाओ अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है।  



कटियामार खुद भी आकर ले सकते हैं संयोजन, नहीं होगी कार्रवाई  
यदि कटियामार खुद भी आकर संयोजन लेने की बात करेंगे तो विभाग उनसे यह नहीं पूछेगा कि कितने समय से वह बिजली का उपभोग कर रहे हैं और न ही कोई कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed