{"_id":"587e5e9d4f1c1ba73fefe3fb","slug":"action-in-sangipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की बनी शराब और कैश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई की बनी शराब और कैश बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर सांगीपुर में पुलिस की चेकिंग में मुंबई की 96 पेटी शराब हाथ लगी। पुलिस स्कार्पियो व अपाची सवार तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चेकिंग में रायबरेली जनपद की बैंक का कैशवैन भी फंस गया। हालांकि जानकारी व अभिलेखों को देखने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नीरज पांडेय, एसडीएम लालगंज और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मंगलवार को सांगीपुर व उदयपुर थाना क्षेत्रों में वाहनों की सघन चेकिंग होती रही। इस बीच रायबरेली जनपद के बैंक का कैश वैन भी फंस गया। वैन में 35 लाख रुपये मिले। हालांकि बैंक अधिकारियों से बातचीत व अभिलेखों का मिलान करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। इस बीच स्कार्पियो से 96 पेटी मुंबई की शराब मिली। इसके साथ एक अपाची भी पुलिस को मिली। तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप का माहौल कायम रहा।