फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused of viral video of teenager after Harassment, police arrested

सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 30 May 2021 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 May 2021 10:13 PM IST
सार

  • फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी, घटना की जानकारी के बाद लोगों में आक्रोश
  • कंधई पुलिस करती रही प्रकरण में लीपापोती, सोमवार को पुलिस पीड़िता का दर्ज कराएगी बयान

विज्ञापन
Accused of viral video of teenager after Harassment, police arrested
Sexual Assault

विस्तार

घर से तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद बनाए गए अश्लील वीडियो को वायरल करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। घटना के सिलसिले में पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया। जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश देने का दावा कर रही है। वहीं इस प्रकरण में कंधई पुलिस की लीपापोती को लेकर लोगों में गुस्सा है। सोमवार को पीड़िता का पुलिस बयान दर्ज कराएगी।

विज्ञापन

Accused of viral video of teenager after Harassment, police arrested
Crime - फोटो : demo pics

कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब सप्ताह भर पूर्व घर में सो रही किशोरी को पड़ोसी गांव के कुछ युवक तमंचे के बल पर अगवा कर ले गए। आरोप है कि उसके साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी वीडियो भी बनाया। मामले की शिकायत लेकर पीड़िता का पिता कंधई थाने गया। जहां पुलिस ने उसकी तहरीर बदलवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Accused of viral video of teenager after Harassment, police arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर दो दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म के बाद बनाए गए अश्लील वीडियो इलाके में वायरल हो गया। तब लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद कंधई थाने के दरोगा राजेश राय ने मुकदमा दर्ज कराया। मामला तूल पकड़ता देख लीपापोती में जुटी कंधई पुलिस शनिवार रात हरकत में आ गई। प्रभारी सीओ पट्टी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि अश्लील वीडियो बनाने वाले मुख्य आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य चिह्नित आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सोमवार को पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed