{"_id":"66b7c6f7b4b9b098760d96c7","slug":"accused-of-trying-to-disturb-harmony-sent-to-jail-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-122452-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल
Sun, 11 Aug 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
जाति विशेष पर टिप्पणी व मदरसे के समीप भगवा झंडा फहराने की बात कहते वीडियो वायरल कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। तीन दिन पहले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।
लीलापुर के कटैया निवासी दिग्विजय सिंह ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी। आरोप है कि इसके साथ ही बोझवा गांव के समीप स्थित एक मदरसे के बगल भगवा झंडा लहराने की बात कहकर लोगों को भड़काने का प्रयास किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लीलापुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
शनिवार को आरोपी दिग्विजय सिंह को बोझवा गांव के समीप से पुलिस ने धर दबोचा। लीलापुर एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।