फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused of thrashing her husband out of the house for not having an unnatural relationship in pratapgarh

प्रतापगढ़ : अप्राकृतिक संबंध न बनाने पर पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंची युवती

Fri, 29 Oct 2021 09:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 09:34 PM IST
सार

वर्ष 2015 में महिला की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके साथ घिनौनी हरकतें की जाती थी। इस कार्य में उसके जेठ, जेठानी और ससुर भी शामिल थे। 2017 में पुलिस की मौजूदगी में समझौते के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो फिर उसके साथ वही किया जाने लगा जिसका वह शुरू से विरोध करती थी। 

विज्ञापन
Accused of thrashing her husband out of the house for not having an unnatural relationship in pratapgarh
Pratapgarh News : पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, सतपाल एंटिल। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रतापगढ़ में पति की बेजा हरकतों का विरोध करने पर पत्नी को घर से मारपीट कर निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला मायके में रह रही है। पति के खिलाफ फरियाद लेकर एसपी के पास पहुची पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि अप्राकृतिक शारीरिक संबंध का विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना कोतवाली पट्टी क्षेत्र के एक इलाके का है। 
विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची युवती ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों की कहानी बताते हुए शर्मशार होकर आंसू बहाते और झिझकते हुए दास्तान सुनाई। युवती आंखों में बड़े बड़े ख्वाब लेकर साल 2015 में सात जन्मों के बंधन में बंधकर विदा हुई। पीड़ित पत्नी का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद से जबरिया अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा।

विज्ञापन

 

इसका विरोध करने पर पिटाई की जाती थी। साल 2017 में तो घर से भगा दिया गया, तो मायके वालों के साथ पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस और संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद समझौता हुआ और एक बार फिर ससुराल गई, लेकिन समझौते का कोई असर नहीं हुआ और उसके साथ वही घिनौनी हरकत होती रही जो पहले हो रही थी। विरोध करने पर फिर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि इस कार्य में जेठ, जेठानी और ससुर भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है एसपी का

इस बाबत पुलिस अधीक्षक सतपाल एंटिल का कहना है कि महिला ने घटना के बाबत प्रार्थना पत्र दिया है, थानेदार को निर्देशित किया है कि उक्त प्रकरण की गंभीरता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed