फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused of shooting the clinic operator

Pratapgarh News: क्लीनिक संचालक को गोली मारने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of shooting the clinic operator
जलेशरगंज से रविवार रात घर आते समय क्लीनिक संचालक शकील अहमद को चोट लग गई। आरोप है कि किसी ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज नगर पंचायत के के नेताजीपुरम वार्ड निवासी शकील अहमद (42) जलेशरगंज कटरा में क्लीनिक संचालित करता है। रोज की तरह रविवार रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहा था। लालगंज जलेसरगंज मार्ग पर जैनपुर वार्ड के समीप संदिग्ध दशा में उसके गाल में गहरी चोट लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के अनुसार चोट लगने के दौरान उसने फायर की आवाज भी सुनी। उसका आरोप था कि चोट उसे गोली या छर्रा लगने से आई है। आसपास के लोगों की मदद से उसे लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। चिकित्सक राहुल का कहना है कि पीड़ित के बाएं गाल पर गहरा घाव है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह चोट गोली लगने से प्रतीत नहीं हो रही है। घायल को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीओ राम सूरत सोनकर का कहना है कि फायरिंग की बात गलत है। युवक गोली लगने से नहीं बल्कि किसी अज्ञात द्वारा फेंके गए ईंट पत्थर से घायल हुआ है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed