{"_id":"5d769dce8ebc3e93ca6f72f1","slug":"accused-of-molesting-by-hanging-the-wall-of-the-police-station-pratapgarh-news-ald2544509127","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने की दीवार फांदकर भागा छेडख़ानी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने की दीवार फांदकर भागा छेडख़ानी का आरोपी
विज्ञापन
छेड़खानी का आरोपी लघुशंका के बहाने थाने की दीवार फांदकर भाग निकला। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि घंटेभर बाद ही पुलिसवालों ने उसे पकड़कर हवालात में डाल दिया।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बादशाहपुर गांव के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी। सोमवार की सुबह पुलिस आरोपी को पकड़कर लाई और थाने में बैठा दिया। दिन में लगभग एक बजे वह लघुशंका के बहाने थाने की दीवार फांदकर भाग निकला।
कुछ देर बाद पता चला तो पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और उसकी खोजबीन शुरू हुई। बाजारवालों ने बताया कि एक युवक कुछ देर पहले दीवार फांदकर बाहर निकला है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने भैरवन रोड पर खोजबीन शुरू की। लगभग घंटेभर बाद थाने के एक सिपाही ने उसे भैरवन रोड़ से पकड़कर थाने के हवालात में डाल दिया।