फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused of gang rape reached police station, victim created ruckus, incident captured in CCTV camera.

प्रतापगढ़ : सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा थाने, पीड़िता ने काटा जमकर बवाल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Sun, 26 May 2024 05:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 May 2024 05:23 PM IST
सार

महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर के ग्राम प्रधान करुणेश भारती उर्फ मम्मन और पवन सरोज व दो अन्य के खिलाफ महिला ने छेड़खानी सहित मारपीट करने का मुकदमा लिखवाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया है, लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलवाकर मामले में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Accused of gang rape reached police station, victim created ruckus, incident captured in CCTV camera.
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हीरागंज-महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने गांव के प्रधान और उसके साथी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में कोर्ट में अपने साथ दुष्कर्म होने का बयान दिया। इस मामले की की जांच एसआई  जय किशुन यादव जांच कर रहे हैं। रविवार को आरोपी प्रधान थाने आया था। जब यह बात की जानकारी पीड़ित महिला को हुई तो वह थाने पहुंचकर हंगामा करने लगी। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। उसका आरोप था कि विवेचक आरोपियों से मिले हुए हैं और जानबूझकर दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर के ग्राम प्रधान करुणेश भारती उर्फ मम्मन और पवन सरोज व दो अन्य के खिलाफ महिला ने छेड़खानी सहित मारपीट करने का मुकदमा लिखवाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया है, लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलवाकर मामले में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोर्ट में पीड़िता ने बयान में अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का बयान दिया है और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि विवेचक और आरोपियों की मिलीभगत के कारण सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं नहीं बढ़ाई जा रही हैं। न ही आरोपियों की गिरफ्तारी ही की जा रही है। उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को सीएम पोर्टल पर भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed