फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accountant recruitment examination paper reported disclosure of Haute

लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर हाउट होने की सूचना से हड़कंप

Sat, 12 Sep 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 12 Sep 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। परीक्षा से पहले ही लेखपाल भर्ती परीक्षा विवादों के घेरे में आ गई है। रविवार को लिखित परीक्षा होनी है, लेकिन शुक्रवार को ही परीक्षा का पेपर आउट होने की सूचना आ गई। चर्चा तो यहां तक है कि जिले में 25 से 50 हजार रुपये में पेपर बेचे गए। खबर मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पता चला है कि पेपर लखनऊ से लीक कर यहां बेचने के लिए लाए गए थे। हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आए पेपर को सील करके ट्रेजरी में डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन


लेखपाल भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा होनी है। इसके लिए जिलेभर में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी प्राइवेट संस्था टीसीएस को सौंपी गई है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में तकरीबन 29586 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। इसके लिए उन स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था है। जिन केंद्रों पर खुफिया कैमरे नहीं हैं, वहां प्रशासन की ओर से इसकी व्यवस्था की गई है। परीक्षा की शुचिता को लेकर कई दिनों से अधिकारी मशक्कत कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को जब पेपर लीक होने की सूचना आई तो अफसरों के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन


शहर के एमडीपीजी कालेज के पास एक चाय की दुकान, रेलवे स्टेशन, सदर बाजार, भगवाचुंगी आदि स्थानों पर 25 से पचास हजार रुपये में पेपर बेचे की सूचना पर अफसरों ने छापेमारी शुरू कर दी गई लेकिन इससे पहले ही पेपर बेचने वाले फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर आउट होने के नाम पर 25 से 50 हजार रुपये में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकोें को पेपर बेचे गए। गिरोह का सरगना लखनऊ का बताया जा रहा है। गिरोह के लोग पेपर राजधानी से लाकर यहां लाकर बेच रहे थे। गिरोह के सदस्यों को दबोचने के लिए खुफिया टीम के साथ ही पुलिस को भी लगा दिया गया है। हर संभावित स्थानों पर टीम छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘लेखपाल भर्ती परीक्षा के पेपर सील करके ट्रेजरी में वीडियोग्राफी के बीच डबल लॉक में रखवाए गए हैं। उसके लीक होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। सूचना मिली है कि कुछ लोग लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर आउट करने का दावा कर लोगों से रुपये ऐंठ रहे हैं। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए अफसरों की टीम लगाई गई है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।’
अमृत त्रिपाठी, जिलाधिकारी

रविवार को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों से 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है। आसपास की दुकानों को भी बंद करने का निर्देश दिया गया है। दो सौ मीटर के दायरे में किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक उपकरणों के रखने या प्रयोग करने पर प्रतिबंध है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन की सख्ती के बावजूद अभ्यर्थी और उनके अभिभावक परीक्षा केंद्रों पर नकल के लिए जुगाड़ ढूंढने में लगे हैं। शुक्रवार को शहर के कई परीक्षा केंद्रों पर लोग व्यवस्थापकों से मिलने के लिए पहुंचते रहे। पहले तो ये लोग इधर-उधर की बातें करते रहें, लेकिन फिर मौका देखते ही सवाल दाग दिया कि कुछ जुगाड़ हो सकता है क्या। उनकी बातें सुनकर व्यवस्थापक भी दंग रह गए। कई परीक्षा केंद्रों की तरफ से प्रशासन से भी इसकी शिकायत की गई है।

लेखपाल भर्ती के लिए रविवार को जिले के 26 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की वीडियाग्राफी कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर परीक्षा केंद्र पर कालेज स्टाफ के अलावा परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था टीसीएस का एक आदमी और प्रशासन की तरफ से एक मजिस्टे्रट उपस्थित रहेगा।


परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और परीक्षार्थियों की संख्या को देखकर प्रशासन ने दो पालियों में परीक्षा कराने की तैयारी की है। 29586 परीक्षार्थी दो चरणों में परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन बजे से साढ़े चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed