फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in srigverpurdham

गंगा में गिरा युवक, हुई मौत

Tue, 10 Jan 2017 12:57 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
सोमवार सुबह शृंगवेरपुरधाम स्थित गंगा घाट पर स्नान को आए एक युवक की मौत हो गई। इससे घाट पर हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि युवक मिर्गी रोग से ग्रस्त था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ के हथिगवां थानांतर्गत टिकरा गांव निवासी शम्भू लाल यादव खेती किसानी करता है। उसके तीन बेटों  में बड़ा राजकरन यादव (35) सोमवार सुबह शृंगवेरपुर स्थित गंगा घाट पर स्नान के लिए आया था। सुबह आठ बजे जैसे ही राजकरन यादव ने गंगा में डुबकी लगानी चाही वह गश खाकर पानी में ही गिर पड़ा। गंगा में युवक के डूबने की खबर घाट पर पहुंची तो सनसनी मच गई। हालांकि पानी का बहाव कम होने की वजह से जल्द ही लाश बरामद हो गई। थोड़ी ही देर में परिजनों के साथ नवाबगंज एसओ शिवमंगल सिंह फोर्स के साथ मौके पर आ गए। मृतक के घरवालों ने बताया कि राजकरन मिर्गी रोग से ग्रसित था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed