{"_id":"59481ff84f1c1b083d8b46c6","slug":"accident-in-rakha-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बीएससी के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बीएससी के छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रक की टक्कर से बीएससी के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। पीछे बैठा साथी घायल हो गया। अस्पताल में डाक्टरों के मृत घोषित करने पर रिश्तेदार शव लेकर घर चले गए। लाश देखते ही घर में कोहराम मच गया।
कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर निवासी अब्दुल मजीद (22) पुत्र नसीर अहमद सोमवार को घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला। उसके साथ नसीम भी था। दीवानगंज बाजार में कुछ देर ठहरने के बाद दोनों बाइक से शहर के लिए चल पड़े। बाइक मजीद चला रहा था। रखहा के करीब सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मजीद का सिर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गया। उसके पैर व शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल मजीद व उसके साथी नसीम को लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन व रिश्तेदार अस्पताल में रोने लगे। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बवाल की आशंका से स्वास्थ्यकर्मी सहमे रहे। सूचना मिलने पर मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी पहुंचे। इस बीच परिजन शव लेकर घर चले गए। मजीद की लाश घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक के पिता मुंबई में रहते हैं। दो बड़े भाई बाहर रहते हैं। मजीद बीएससी की पढ़ाई कर रहा था।