फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in prem nagar

टाॅयर की दुकान में लगी भीषण आग

Wed, 23 Nov 2016 12:48 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
accident in prem nagar
accident
कस्बे में मंगलवार शाम अज्ञात कारणों से टायर की दुकान में आग लग गई। जब तक लोगों को इसकी जानकारी होती लपटों ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड सहित पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आग पीछे होने के कारण वहां तक पाइप पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। बाद में किसी तरह से मशक्कत करके आग बुझाई गई। इस दौरान इलाहाबाद-लखनऊ हाईवे जाम रहा। हादसे में लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के कबड़ियागंज प्रेमनगर मोहल्ले में करेंटी निवासी दीपक कुमार ने टायर की दुकान खोल रखी है। आगे दुकान है और पीछे अहाते में कबाड़ की तरह तमाम सामान रखा हुआ था। करीब चार बजे इसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोगों को इसकी जानकारी होती आग ने भयंकर रूप पकड़ लिया था। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने प्रयास किया लेकिन सामने से आग तक पानी पहुंचाने का कोई रास्ता ही नहीं था। इसके चलते आसपास के लोग बाल्टियों से पानी डाल रहे थे लेकिन आग कम होने के बजाए बढ़ती जा रही थी। इस दौरान नगर पंचायत के ईओ को पानी की सप्लाई चालू करने के लिए फोन भी किया गया लेकिन पानी नहीं चलवाया जा सका। उधर, बाद में फायर ब्रिगेड ने पाइप खोलने के बाद दूसरी तरफ से घुमाकर पानी मौके तक पहुंचाया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दीपक का तो नुकसान हुआ ही बगल में रहने वाले आनंद शुक्ला का भी हजारों रुपये का सामान जल गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही और इलाहाबाद लखनऊ हाइवे जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed