{"_id":"8803a1bfcf55dd8734478c017dbe5a08","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे वृद्ध को जीप ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे वृद्ध को जीप ने रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 23 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा इलाके के भटियाभार निवासी एक वृद्ध को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। सैफाबाद बाजार में सुबह आठ बजे हुए हादसे के बाद परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के भटियाभार निवासी जुम्मन खान 65 सुबह आठ बजे साइकिल से सैफाबाद बाजार आ रहे थे। सड़क पार करने के दौरान सामने से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उनके सड़क पर गिरते ही वाहन लेकर चालक भाग निकला। हादसा देख जुटे ग्रामीणों ने पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। वृद्ध की हालत नाजुक देख परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।