{"_id":"6427cbb58f8eaa974740e4982a5cad17","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई पुल से गिरा ट्रक, चालक और खलासी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई पुल से गिरा ट्रक, चालक और खलासी मरे
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर से चोकर लादकर इलाहाबाद जा रहा ट्रक पहिया निकलने के बाद पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सई नदी में जा गिरा। इससे चालक व खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन लगाकर शवों को बाहर निकलवाया।
बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ निवासी सिराज खान का ट्रक मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के जिसईनपुर निवासी राजकुमार (30) पुत्र धृतराष्ट्र चलाता था। ट्रक पर पड़ोस का विक्रम (20) पुत्र रमेश निवासी ममतापुर खलासी का काम करता था। शनिवार रात दोनों जगदीशपुर से इलाहाबाद जनपद के लिए चोकर लादकर निकले। रविवार भोर करीब साढ़े चार बजे जैसे ही ट्रक चिलबिला से आगे सई नदी स्थित बेल्हा देवी पुल पर पहुंचा। ट्रक के बाएं साइड का पहिया निकल गया। इससे ट्रक बेकाबू होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सई नदी में जा गिरा। इससे ट्रक चालक राजकुमार और खलासी विक्रम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह देख राहगीरों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी।
सूचना मिलने पर सीओ सिटी एमपी सलोनिया, शहर कोतवाल बलिराम मिश्र, चौकी प्रभारी चिलबिला, चौकी प्रभारी भंगवा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फायरब्रिगेड के जवानों ने ट्रक को किनारे लगाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से पुलिसकर्मी चालक और खलासी के शवों को बाहर निकाल सके। पुलिस ने ट्रक मालिक को घटना की जानकारी देते हुए मौके पर बुलाया। दोपहर बाद ट्रक मालिक सिराज अहमद मृतक के परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।