{"_id":"5721023c4f1c1b0a61a91f1b","slug":"accident-in-gaus-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गए किशोर की गंगा में डूबने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गए किशोर की गंगा में डूबने से गई जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथियों के साथ गंगा नहाने गया एक किशोर डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाया। कुछ देर बाद ग्रामीण पहुंचे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रात में ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे खोजवाने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह शव बरामद हो गया।
हथिगवां थाना क्षेत्र का गौस नगर गांव गंगा कछार पर स्थित है। मंगलवार शाम को गांव का पवन कुमार पटेल (17) पुत्र दूधनाथ पटेल अपने साथियों के साथ गंगा नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। ग्रामीण उसकी खोज करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।