फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in fatanpur thana & lalganj kotwali area

हादसों में बालिका व युवक की मौत

Mon, 27 Feb 2017 11:50 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 27 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
accident in fatanpur thana & lalganj kotwali area
accident
फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर-तोर्रइ मार्ग पर एक छात्रा को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पहुंचे।  वहीं अन्य हादसों में एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



फतनपुर थाना क्षेत्र के जरगोइया गांव निवासी खुशबू (12) पुत्री कंधई प्रजापति बीरापुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। उसकी छोटी बहन खुशी भी (9) इसी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। सोमवार सुबह दोनों स्कूल गई थी। करीब तीन बजे स्कूल की छुट्टी हुई। जैसे ही स्कूल से बीरापुर-तररोईडीह मार्ग पर पहुंची थीं कि बेकाबू ट्रैक्टर ने खुशबू को कुचल दिया। जबकि उसकी बहन खुशी बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों घटनास्थल पहुंचे। लोग स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। चिकित्सकों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। फतनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



वहीं कंधई थाना क्षेत्र के धरमापुर कोनी गांव निवासी तहीबुल (45) अपने भतीजे वाहिद (18) के साथ बाइक से जेठवारा रिस्तेदारी जा रही थी। मोहनगंज में बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। वहीं नगर कोतवाली के गोंड़े गांव निवासी संतोष सिंह (40) व रमेश सिंह (45) बाइक से मकूनपुर बाजार गए थे। घर लौटते समय गोंड़े मोड़ के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी तरफ लालगंज कोतवाली के तुलापुर मुलतानीपुर निवासी अखिलेश विश्वकर्मा (19) पुत्र गंगाराम पड़ोस के रहने वाले साथी धीरज धुरिया (20) के साथ बाइक से लीलापुर बाजार गया था। घर लौटते समय साहबगंज मोड़ के पास लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रही एक अनुबंधित रोडवेज बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया।  सूचना पर परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed