{"_id":"affdfca4f6833bb1501fbe28b85bb602","slug":"accident-hindi-news-272","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
नगर कोतवाली के राजगढ़ निवासी मार्तण्ड सिंह उर्फ चंदन (27) पुत्र धनंजय प्रताप सिंह सोमवार को गांव के अपने साथी अवधेश शर्मा को साथ लेकर बाइक से अपने ननिहाल जौनपुर के कितावां गांव गया था। वहां तेरही का आयोजन था। मामा सुनील सिंह रात में उसे घर लौटने से रोक रहे थे, लेकिन वह जिदकर अपने घर के लिए चल पड़ा।
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बाइक से वह घर की ओर आ रहा था। रानीगंज थाना क्षेत्र के बभनमई गांव के करीब हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग चीख सुनकर दौड़ पड़े। लोगों ने खून से लथपथ चंदन व अवधेश को जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया और अवधेश का इलाज करने लगे।